नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर देश के 30 करोड़ लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। डीसीजीआई ने सीएम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इसी के साथ ही अब देश में कोरोना टीकाकरण का रास्ता भी साफ हो गया है। इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर वैक्सीनेशन का काम भारत में शुरू हो सकता है।