2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब लोगों को डराने लगे हैं Corona से मौत के आंकड़े, एक दिन में रिकॉर्ड 1099 मौतें

हेल्थ मिनिस्ट्री ( Health Ministry ) की रिपोर्ट के मुताबिक कोविद-19 की संक्रमण दर 10.03 प्रतिशत से घटकर 7.72 प्रतिशत रह गई है। सोमवार को 9 लाख करोना टेस्ट ( Corona Test ) हुआ और मंगलवार को 67000 कोरोना केस सामने आए। भारत में कोविद-19 ( Covid-19 ) के मरीजों की संख्या बढ़कर 27.6 लाख से ज्यादा हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Aug 2020, 12:21 PM IST

death case

अब कोरोना वायरस से मौत के आंकड़े रिकॉर्ड बनाने लगे हैं जो केंद्र और राज्य सरकारों के के लिए चिंता की बात है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) संक्रमित मरीजों और मौत ( Coronavirus death ) का सिलसिला जारी है। अब मौतों के आंकड़े रिकॉर्ड बनाने लगे हैं जो केंद्र और राज्य सरकारों के साथ आम लोगों के लिए चिंता की बात है। मंगलवार को देशभर में कोरोना वायरस से एक दिन से सबसे ज्यादा 1099 लोगों की मौत हुई। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ( Record ) है।

लॉकडाउन ( Lockdown ) की शुरुआत के बाद से लेकर अब तक तीसरी बार है जब एक दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,000 के आंकड़े को पार कर गई। इससे पहले 13 अगस्त को सबसे ज्यादा 1008 लोगों की मौत हुई थीं

कोरोना मरीज 27.5 लाख के पार

अभी तक राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को कोविद-19 ( Covid-19 ) के कोरोना वायरस के कुल मामले 27.6 लाख से ज्यादा हो गए। इससे पहले सोमवार को 53,230 नए मामले सामने आए थे। रविवार को कुल 7.3 लाख टेस्ट किए गए थे, जिसके कारण शायद अगले दिन मामले कम आए।

Weather Forecast : Delhi-NCR में हुई झमाझम बारिश, अगले 3 दिन तक मूसलाधार बरसात के आसार

17 अगस्त को 9 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट

इससे उलट सोमवार को 9 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट ( Corona Sample Test ) किए गए हैं और मंगलवार को केस बढ़ गए। ऐसे में अगले दिन सबसे ज्यादा 67,000 कोरोना के नए मरीज सामने आए। केस और टेस्ट की संख्या के विश्लेषण से एक बात हाल के दिनों में स्पष्ट हो गई है कि दोनों के बीच एक सीधा सा संबंध है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सबसे ज्यादा करीब 8.7 लाख टेस्ट किए गए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Health Ministry ) ने की ओर से मंगलवार को कहा गया कि कोविद-19 के प्रतिदिन नए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौत के मामलों में 13 अगस्त से गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद मंत्रालय ने कोई ढिलाई बरते जाने को लेकर चेतावनी दी है। मंत्रालय ने कहा कि 5 की गिरावट महामारी के संदर्भ में एक छोटी अवधि है।

Lockdown In Bihar : घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए नीतीश सरकार ने उठाए थे ये कदम

कोरोना संक्रमण दर घटकर हुई 7.72 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मीडिया को बताया कि प्रतिदिन 7 से 8 लाख जांच के सतत स्तर के बावजूद कोविद-19 की संक्रमण दर ( Corona infection rate ) 10.03 प्रतिशत से घटकर 7.72 प्रतिशत रह गई है।