2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल में बुराड़ी जैसा दिल दहला देना वाला मामला, एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

परिवार के सभी सदस्यों के शव एक साथ दफनाए गए, सभी के शरीर पर मिलीं एक जैसी चोटें

2 min read
Google source verification
kerla

केरल में बुराड़ी जैसा दिल दहला देना वाला मामला, एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

नई दिल्ली। केरल के इडुक्की जिले में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने दिल्ली के बुराड़ी कांड की याद दिला दी है। थाडूपूजाह इलाके में स्थित एक घर के आंगन से परिवार के चार सदस्यों की एकसाथ जमीन में दफन लाशें मिली हैं। पुलिस के अनुसार मृत लोगों की पहचान कन्नातू कृष्ण (52),उनकी पत्नी सुशीला (50),बेटी अर्शा (21) और अर्जुन (18)के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकल रहा था। कन्नातू भी पिछले कई दिनों से दूध लेने के लिए दुकान पर नहीं आया था। ऐसे में पड़ोसियों ने मिलकर पुलिस को इसकी सूचना दी। गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी कांड में एक ही घर के 11 सदस्यों ने फांसी लगा ली थी। इस मामले की जांच में सामने आया है कि परिवार ने अंधविश्वास में आकर खुद ही आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी भी इसकी जांच जारी है। केरल के मामले में भी कुछ इसी तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं।

घर में दिखाई दिए खून के धब्बे

पुलिस को घर की जांच के दौरान दो जगहों पर खून के घब्बे दिखाई दिए हैं। एक धब्बा दीवार पर दिखाई दिया तो दूसरा जमीन पर मिला है। पुलिस जब घर के पीछे वाले हिस्से की जांच कर रही थी तब उसे खुदी हुई मिट्टी दिखाई दी। ऐसा लग रहा था कि कुछ दिनों पहले ही यहां मिट्टी खोदी गई है। पुलिस ने जब मिट्टी हटाई तो चौकाने वाला दृश्य सामने था। पूरा परिवार एकसाथ मिट्टी में दफन मिला।

सबसे नीचे था पिता का शरीर

खुदाई के बाद पाया गया कि सबसे नीचे पिता कन्नातू का शव था। उनके ऊपर उनकी पत्नी सुशीला,इसके बाद उनकी बेटी अर्शा और सबसे ऊपर बेटे अर्जुन का शव था। इस तरह से मृत शरीर एक के ऊपर एक थे। पुलिस के अनुसार सभी के शरीर के चेहरे पर गहरी चोटें देखने को मिली है। पिता का चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका था। इसके अलावा बेटी और बेटे के चेहरे पर भी चोटें देखने को मिली हैं। लड़की की पीठ पर भी चोटें आईं हैं। कन्नातू की पत्नी के सीने पर भी गंभीर चोटें थीं।

घर में होती थीं तांत्रिक गतिविधियां

पड़ोसियों का कहना है कि परिवार तंत्र-मंत्र की गतिविधियों में लिप्त था। कन्नातू के खिलाफ पिछले दिनों एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया है कि वह अपने घर में काला जादू करता है और लोगों को गुमराह कर रहा है। वहीं कन्नातू के भाई का कहना है कि कुछ दिनों पहले घर पर कई लोग कार से आए थे। उन्होंने कन्नातू से काफी देर तक मुलाकात की है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही हैं कि परिवार ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक साथ आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग