19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में भरे जाएंगे 25,729 हजार से नियमित शिक्षक

दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में भरे जाएंगे 25,729 हजार से नियमित शिक्षक

सरकार ने शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्‍य सरकार के विद्यालयों में और 10,591 नियमित शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 6 Oct 2018, 6:27 PM IST

recruit 257729 teachers

दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में भरे जाएंगे 25,729 हजार से नियमित शिक्षक

नई दिल्‍ली : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर लगातार बात होती रही है। इसको लेकर मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है। अब दिल्‍ली के अरविंद केजरीवाल सरकार ने बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला करने का निर्णय लिया है। केजरीवाल सरकार ने शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्‍य सरकार के विद्यालयों में और 10,591 नियमित शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया है।

दिल्‍ली अधीनस्‍थ सेवा चयन बोर्ड को भेजा आग्रह पत्र
दिल्‍ली सरकार ने ने अपने स्कूलों में 10,591 नियमित पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को आग्रह पत्र भी भेजा है। बता दें कि पहले राजधानी के सरकारी और नगर निगम के स्कूलों में 15138 नियमित शिक्षकों की भर्ती होनी थी। लेकिन अब सरकारी व निगमों स्कूलों के लिए 25,729 नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्तियां दिल्‍ली सरकार और निगम बोर्डों की 19,823 सरकारी स्कूलों के लिए होगी।

हाईकोर्ट में दाखिल की गई अर्जी से हुआ खुलासा
बता दें कि इसका खुलासा सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल एक अर्जी में हुआ है। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल के सामने सरकार की ओर से शिक्षा निदेशक संजय गोयल ने शिक्षकों के खाली पदों को भरने में हो रहे देरी को लेकर अर्जी लगाई थी। बता दें कि उनकी ओर से यह अर्जी अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने लगाई थी।