मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप पर ढेर सारे भड़काऊ सामग्री ( भड़काऊ वीडियो, मैसेज, ऑडियो ) का प्रसार हो रहा है। यदि किसी को भी इस तरह की सामग्री प्राप्त होती है तो उसे तुरंत इसकी शिकायत दिल्ली सरकार के पास करनी चाहिए। दिल्ली सरकार की ओर से व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा जिसपर इस तरह की शिकायतें की जा सकेंगी। प्राप्त शिकायतों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सही शिकायतों पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा में आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने है। आप का कहना है कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के भड़काऊ बयान से कारण यह हिंसा भड़की है। इस मामले को लेकर कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। हालांकि, बीजेपी इस हिंसा के लिए आप पार्षद ताहिर हुसैन को जिम्मेदार ठहरा रही है। जिसके घर से दंगा में इस्तेमाल की गई चीजों का जखीरा मिला है।