6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: पुलिस कांस्टेबल ने सचिवालय के अंदर खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

खुदकुशी करने वाले जवान की पहचान सोहनवीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था।
less than 1 minute read
Google source verification
delhi

दिल्ली: पुलिस कांस्टेबल ने सचिवालय के अंदर खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने शुक्रवार को खुद को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि दिल्ली पुलिस के जवान ने दिल्ली सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में इस घटना को अंजाम दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें-मैटरनिटी लीव को लेकर सरकार ने की नई घोषणा, अब कंपनियों को भी होगा फायदा

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं

खुदकुशी करने वाले जवान की पहचान सोहनवीर के रूप में हुई है। सोनवीर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। आत्महत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या की ख़बर से सचिवालय के अंदर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।