30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में गर्मी के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ा, अगले 24 घंटे तक मौसम में सुधार की उम्मीद नहीं

एनसीआर में केवल गुरुग्राम की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Jun 2021, 8:33 AM IST

air quality in delhi

air quality in delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ हवा में प्रदूषण का जहर भी घुल रहा है। यहां पर बीते 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटों में भी हवा में सुधार होने की संभावना नहीं है। एनसीआर में केवल गुरुग्राम की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई है।

Read More: मुंबई में भारी बारिश के चलते चार मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वायु गुणवत्ता सूचकांक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 305 दर्ज किया गया है। वहीं एनसीआर में फरीदाबाद का 280, गाजियाबाद का 300, गुरुग्राम का 182, ग्रेटर नोएडा 338 व नोएडा का 347 एक्यूआइ दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता बेहतर मानी जाती है। 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहतर खराब माना जाता है। वहीं अगर 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक आता है तो इसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाएं दिल्ली के वातावरण को प्रदूषित कर रही हैं। यह प्रक्रिया आगामी शुक्रवार तक जारी रहेगी। आगामी 12 जून के आसपास बारिश होने के बाद प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने के आसार हैं।

दिल्लीवासियों को गर्मी भी परेशान कर रही

वहीं, दिल्लीवासियों को गर्मी भी परेशान कर रही है। शुष्क मौसम और अधिक गर्मी के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान 30 के आंकड़े को भी पार कर 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस मौसम में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। यही कारण है कि दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। अगले 24 घंटों में तापमान में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर वासियों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Read More: दिल्ली में 21 जून से 18-44 आयु वर्ग को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन: केजरीवाल

पीतमपुरा में सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। ये 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस होने के कारण ये सबसे गर्म इलाका साबित हुआ। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 57 व न्यूनतम 29 फीसदी तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में इन दिनों कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। इसका असर अगले तीन दिनों मेंं दिल्ली-एनसीआर में बारिश के रूप में दिखने वाला हैै। दिल्ली में आगामी 12 से 14 जून तक बारिश के आसार हैं।