नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के बीच देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले सामने आए हैं। यह मामला अति संवेदनशील और लुटियन जोन स्थित दिल्ली के चर्चित खान मार्केट की है। जानकारी के मुताबिक खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। इस खबर की सूचना फैलने के बाद से पुलिस और सतर्कता एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।