एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक जिन पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। मालूम हो कि अभी तक दिल्ली में करीब 8 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। दिल्ली के मॉडल टाउन पुलिस कॉलोनी के तीन ब्लॉक को सील कर दिया गया था। नॉर्थ वेस्ट जिले के डीएसपी के मुताबिक ब्लॉक- जी, एच और आई को भी सील किया गया। क्योंकि इस कॉलोनी में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर परिवार के साथ रहते हैं। इनमे परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है।