23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पुलिस से परेड की मंजूरी मिलने के बाद बोले योंगेंद्र यादव, कहा- सिर्फ ‘ट्रैक्टर लाएं किसान, ट्रॉलियां नहीं’

किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की है किसानों के साथ मीटिंग खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस ने 5 रूटों पर परेड की मंजूरी दी है गणतंत्र दिवस की परेड में किसान कम से कम बीस राज्यों का प्रदर्शन करेंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 24 Jan 2021, 6:10 PM IST

rsddsgdf.jpg

Delhi Police Give Formal PermissiDelhi Police Give Formal Permission

नई दिल्ली। किसानों ने गणतंत्र दिवस (republic day parade ) के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की है। इस ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली पुलिस ( delhi police ) ने भी किसानों को अनुमति दे दी है। किसानों के साथ मीटिंग खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस ने 5 रूटों पर परेड की मंजूरी दी है।

ट्रैक्टर रैली में शामिल होने हाड़ौती के किसान दिल्ली रवाना

मीटिंग के बाद योगेंद्र यादव ने बताया दिल्ली पुलिस की तरफ से आधिकारिक रूप से 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाज़त मिल गई है। लेकिन मैं किसान भाईयों से अनुरोध करता हूं कि वो सिर्फ ट्रैक्टर दिल्ली के अंदर लेकर आएं, ट्रॉलियां न लेकर आएं।26 जनवरी को हम शांतिपूर्वक ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। वहीं पुलिस की तरफ से अभी को जानकारी नहीं दी गई है कि कितने रूट मंजूर हुए हैं। दिल्ली पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस में क्लियर होगा।

किसानों के पक्ष में सपा 26 जनवरी को निकालेगी तिरंगा ट्रैक्टर रैली

बता दें गणतंत्र दिवस की परेड में किसान कम से कम बीस राज्यों का प्रदर्शन करेंगे। इस परेड में केवल तिरंगा लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी राजनीतिक दल या उसके झंडे लगे वाहनों को अनुमति नहीं दी मिलेगी।