
नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून ( Citizenship Amendment Act ) के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रजाधानी दिल्ली भी अछूती नहीं है। दिल्ली के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई इलाकों में इंटरनेट तो कई मेट्रो ट्रेनें भी बंद कर दी गई हैं।
इस बीच जो चौंकाने वाली खबर आ रही है वो ये कि दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों के लिए रीफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस बकायदा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनकारियों को केले, खजूर दे रही है।
बड़ा खुलासाः पीएम मोदी को जान से मारने की साजिश रच रहे 19 लोग
आपको बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में कॉलिंग और एसएमएस सेवा को भी रोक दिया गया है।
दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पर पुलिस थाने में जमकर तोड़-फोड़ की है।
वहीं लाल किले से जुड़े इलाकों में सेवाओं को बाधित किया गया है।
Published on:
19 Dec 2019 03:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
