जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच ( स्क्रूटनी ) की थी। निर्वाचन आयोग ( Election Commission ) के अनुसार, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1,029 उम्मीदवारों ने 1,528 नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को 806 नामांकन दाखिल हुए। इनमें आप के प्रमुख केजरीवाल का नामांकन भी शामिल था। इन नामांकनों में वैकल्पिक उम्मीदवार भी शामिल रहे। दरअसल, अगर किसी कारणवश राजनीतिक पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो जाता है तो कवर उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है। शुक्रवार यानी 24 फरवरी नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है।