बताया जा रहा है कि मंगलवार और बुधवार को NSA अजीत डोभाल ने डीसीपी के दफ्तर में बैठक बड़ी बैठक की। लेकिन, इस बैठक से पुलिस कमिश्नर नदारद रहे। इतना ही नहीं NSA डोभाल ने जब पहली बैठक की तो पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक भी इस बैठक में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन, उन्हें रास्ते से ही लौटा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली हिंसा को लेकर एनएसए अजीत डोभल इस मामले में विशेष आयुक्त ( अपराध ) सतीश गोलचा और नवनियुक्त विशेष कमिश्नर ( कानून-व्यवस्था ) एसएन श्रीवास्तव से सीधे बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद महीने भर सेवा विस्तार पर दिल्ली पुलिस के मुखिया पटनायक को कई बातों का जवाब देना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के तहत है, लिहाजा एनएसए और पीएमओ स्तर पर मंत्रालय की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।