2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली को वायु प्रदूषण से मिलेगी निजात, अब चलेंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बस चलाने जा रही है, जिसके लिए कंसल्टैंट नियुक्त करने के संबंध में उसने बुधवार को मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:24 PM IST

electric buses

दिल्ली को वायु प्रदूषण से मिलेगी निजात, अब चलेंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली को वायु प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठने जा रही है। दिल्ली सरकार दिल्ली में 1,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने बसों को चलाने के लिए एक कंसल्टैंट नियुक्त करने के संबंध में बुधवार को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें-मेनका गांधी का ट्वीट: पत्नियों व बहुओं को मिलने वाले उपहार पर ना लगे कर

2500 करोड़ रुपए आएगी बसों की लागत

बता दें कि इस पर लगभग 2500 करोड़ रुपए की लागत आएगी। केजरीवाल सरकार ने 2018-19 के बजट में इसे लाने का वादा किया था। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस कदम को मंजूरी दिए जाने के बाद ट्विटर पर इसकी घोषणा की।

केजरीवाल का ट्वीट

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'कैबिनेट ने दिल्ली में एक हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए कंसल्टैंट नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली के परिवहन क्षेत्र को आधुनिक बनाने और प्रदूषण घटाने कि दिशा में यह एक बड़ा कदम है।'

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर रहे आईएएस अधिकारी के बचाव में आए उमर अब्दुल्ला

वाहन की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि प्रत्येक वाहन की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए होगी। इसे लेकर दिल्ली विधानसभा ने 2018-19 'हरित' बजट पारित किया था, जिसमें एक हजार इलेक्ट्रिक बसों को चलाकर प्रदूषण से निपटने और गैर प्रदूषणकारी ईंधन की ओर रुख करते हुए उन पर सब्सिडी प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें-हिमाचल: भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी ऊंचाई वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह

दिल्ली के पास होनी चाहिए 10 हजार बसें

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के 1998 के आदेश के मुताबिक, दिल्ली के पास सार्वजनिक परिवहन के लिए 10 हजार बसें होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में इसके पास केवल 5,815 बसें हैं।