नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार का दिन हंगामेदार रहा। कर्नाटक संकट, सोनभद्र हत्या और दलित उत्पीड़न जैसे मुद्दे पर उच्च सदन में जोरदार हंगमा देखने को मिला। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते शून्यकाल और प्रश्नकाल दोनों नहीं चल सके, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।