16 बागी विधायकों, जिसमें 12 कांग्रेस और 3 जेडीएस ने सत्र में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। वहीं अन्य दो कांग्रेस विधायक (बी.नाग्रेंद्र व श्रीमंत पाटिल) बेंगलुरू और मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती है। इस तरह 224 सदस्यीय विधानसभा में सहयोगियों का संख्या बल 98 होगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष (कांग्रेस) शामिल हैं। बीजेपी की संख्या दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ 107 होगी, जो प्रस्ताव के विरोध में होगा।