गुरुवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 1,877 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार रात को जारी हुई हेल्थ बुलेटिन ( Health Buletin ) के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के अब कुल 34,687 मामले हो गए हैं। इस कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic) की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 1,085 हो गई है। 12,731 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अभी भी 20,871 सक्रिय मामले हैं।