देवस्थानम बोर्ड ने बताया कि फिलहाल सभी आयोजन सांकेतिक रूप से हो रहे है। वर्तमान में चारधाम यात्रा स्थगित है। सभी आयोजनों में कोरोना बचाव मानकों का पालन किया जाएगा। मास्क लगाना, सोशियल डिस्टेंसिंग, सेनिटाईजिंग, थर्मलस्क्रीनिंग तथा कोरोना जांच को एसओपी के अनुसार अनिवार्य किया जा रहा है। धामों में पूजापाठ से जुड़े लोगों को ही जाने की प्रशासन द्वारा अनुमति दी गयी है। डा. हरीश गौड़ के मुताबिक द्वितीय केदार मदमहेश्वर जी के कपाट 20 मई, तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट तथा, चतुर्थ केदार रूद्रनाथ जी के कपाट 17 मई को खुल रहे हैं। इस बीच केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली का प्रस्थान भी केवल कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में ही हुआ।