नई दिल्ली। गुजरात में बर्खास्त आइपीएस आॅफिसर संजीव भट्ट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार संजीव ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे ने घमासान मचा दिया है। दरअसल, इस आईपीएस आॅफिसर ने ट्वीटर पर हनुमान जी और सीता माता को लेकर टिप्पणी की है, जिसको लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोगों का आक्रोश इस हद तक भड़का हुआ है कि उन्होंने आॅफिसर पर कार्रवाई की मांग की है।