16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर : नालियों की भी नहीं हो रही सफाई

सरेराह स्वच्छता को ठेंगा
less than 1 minute read
Google source verification
Dungarpur: Is it not also the cleaning of drains

Dungarpur: Is it not also the cleaning of drains

पंचायत समिति मुख्यालय पर ही स्वच्छता अभियान की सरेराह धज्जियां उड़ रही है। पर, पंचायत की अनदेखी के चलते मुख्य मार्गों एवं चौराहे गंदगी से अटे पड़े हैं। मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर कचरा पात्र का प्रबंध नहीं होने से कचरा चहुंओर पसर रहा है। पॉलीथिन की थैलियां हवा के साथ उड़ती रहती है।

कस्बे के मावजी चौराहा से विजवा माता, आशापुरा मार्ग व उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर गंदगी के ढेर पड़े हैं। इससे दिनभर मवेशी मुंह मारते रहते हैं। प्लास्टिक के पाउच आदि खाने से मवेशियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। पंचायत की ओर से नालियों की भी नियमित सफाई नहीं हो रही है। इससे पूरा गंदा पानी सड़क पर पसर रहा है और दिनभर मच्छर-कीड़े आदि भिनभिनाते रहते हैं।


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग