वैज्ञानिकों ने जताई यह संभावना
वैज्ञानिकों ने कहा, एक स्थिति में ऐसा होना संभव है। उनके अनुसार घटनास्थल के आस-पास पावर प्लांट बनाने के लिए पहाड़ों में विस्फोटक लगा कर ब्लास्ट किए जा रहे हैं, संभव है, यह उन्हीं का नतीजा हो। आपको बता दें कि तपोवन के निकट ही धौली गंगा नदी पर NTPC एक पन-बिजली परियोजना प्रोजेक्ट बना रही है। इसके चलते वहां पर पहाड़ों के पत्थर काटने के लिए ब्लास्ट किए जा रहे हैं। साथ ही भारी संख्या में मशीनें भी काम पर लगी हुई हैं। डीआरडीओ की टीम के अनुसार मानवीय हस्तक्षेप को इस पूरी त्रासदी के पीछे जिम्मेदार माना जा सकता है।