यूनियन के कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज शर्मा के मुताबिक, डीटीसी कर्मचारी इस कोरोनाकाल में फ्रंट लाइन वर्कर की तरह काम कर रहा है। कर्मचारी मरीजों को ले जाने, डीटीसी कैट्स एंबुलेंस चलाने और ऑक्सीजन सिलेंडर लाने व ले जाने का कार्य भी कर रहे हैं। यही नहीं, डीटीसी कर्मचारी दिल्ली से पलायन करने वाले प्रवासी मजदूरों और मुर्दों को भी ले जाने का काम कर रहे हैं, मगर जब वैक्सीन लगाने की बात होती है तो उनका नाम फ्रंटलाइन वर्कर में कहीं नहीं होता।