6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-एनसीआर : हरियाणा और पंजाब में जलने वाली पराली इस बार बनेगी बड़ी मुसीबत

15 अक्टूबर के बाद जब हरियाणा और पंजाब में पराली जलना शुरू होगा, तो यह इससे फैलने वाला प्रदूषण और तेजी से दिल्‍ली की फिजाओं में जहर घोलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
air pollution

दिल्ली-एनसीआर : हरियाणा और पंजाब में जलने वाला पराली इस बार बनेगा बड़ी मुसीबत

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा एक बार फिर बहुत तेजी से खराब होती जा रही है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही पीएम 2.5 खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, वह बहुत खराब की श्रेणी में आ गया है। इतना ही नहीं, 15 अक्टूबर के बाद जब हरियाणा और पंजाब में पराली जलना शुरू होगा, तो यह इससे फैलने वाला प्रदूषण और तेजी से दिल्‍ली की फिजाओं में जहर घोलेगा। दिल्‍ली-एनसीआर गैस चैम्‍बर में तब्‍दील हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद इससे निबटने की तैयारी न तो दिल्‍ली सरकार की दिखती है और न ही एनसीआर के राज्‍यों राज्‍य उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा की।

आनंद विहार और गुरुग्राम की स्थिति सर्वाधिक खराब
दिल्‍ली के सबसे प्रदूषित इलाके की लिस्‍ट में आनंद विहार का नाम हर साल शुमार रहता है। इस साल गुरुग्राम भी इस लिस्‍ट में शामिल हो गया है। इस कारण पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) की परेशानिया बढ़ी है। हॉट स्‍पॉट लिस्‍ट में दोनों ही क्षेत्र प्रदूषण के मामले में पहले स्‍थान पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर गाजियाबाद, भिवाड़ी और डीटीयू को रखा गया है। इन तीनों की स्थिति भी अच्‍छी नहीं है। पिछले साल भी हॉट स्पॉट की लिस्ट में थे और इस साल भी बेहद खराब स्थिति के काफी करीब हैं।

इस बार काफी पहले से प्रदूषण स्‍तर बढ़ गया
बता दें कि प्रदूषण की समस्या पिछले साल इतनी जल्‍दी शुरू नहीं हुई थी। इस साल तो ठंड पड़ने से पहले ही प्रदूषण का स्‍तर काफी ऊपर चला गया है। बारिश खत्म होते ही दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ऊपर चला गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग