10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशहरे की धूम: देशभर में जला रावण का पुतला, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने भी चलाए तीर

पूरे देश में आज धर्म पर अधर्म की जीत के रुप में दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 19 Oct 2018, 8:39 PM IST

dussehra celebrations

दशहरे की धूम: देशभर में जला रावण का पुतला, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने भी चलाए तीर

नई दिल्ली। धर्म पर अधर्म की जीत के रुप में आज पूरे देश में दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर शहर में रावण, मेघनाद और उसके भाई कुंभकर्ण के पुतले का दहन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला के मैदान में आयोजित श्री लवकुश रामीलाल में पीएम मोदी और रामलीला मैदान की श्री नवधार्मिक रामलीला में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीर चलाकर रावण के पुतले का सांकेतिक दहन किया।

मोदी और राहुल ने रावण के पुतले पर चलाए तीर

लाल किला के मैदान होने वाले लवकुश रामीलाल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धध और भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी भी इस मौके पर मंच पर उपस्थित थे। इस मौके पीएम मोदी ने तीर चलाकर रावण का दहन किया। वहीं नवधार्मिक रामलीला में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।पुतला दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

पटना में सीएम नीतीश ने जलाए रावण के पुतले

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर 'श्री दशहरा उत्सव' के मौके पर बुराई और अहंकार के प्रतीक रावण को जलाया गया। इस क्रम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले को जलाया गया। पटना में 64 वर्षो से दशहरा के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का गवाह बने गांधी मैदान में इस वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर दशहरा मोहत्सव की शुरुआत की। इसके बाद रामलला की आरती उतारी। सबसे पहले हनुमान ने सोने की लंका के प्रतीक को जलाया। इसके बाद नीतीश ने प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण के पुतले को जलाया। इसके पूर्व कुंभकर्ण के पुतले और फिर मेघनाद के पुतले में आग लगाई गई। रावण का वध होते ही चारों ओर शंखध्वनि गूंज उठी और सबने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामना दी।

पंजाब में जला देश का सबसे ऊंचा पुतला
पूरे पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को दशहरा मनाया गया और इस मौके पर पंचकुला में कथित तौर पर देश के सबसे ऊंचे रावण पुतले का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाए जाने वाले इस त्योहार पर चंडीगढ़ और उससे सटे पंचकुला और मोहाली शहरों में कई पुतलों का दहन किया गया। आयोजकों ने बताया कि रावण के 210 फुट ऊंचे पुतले का वजन 6,200 किलोग्राम था, और इसे बनाने में लगभग 30 लाख रुपए खर्च हुए थे। इसमें पर्यावरण अनुकूल पटाखे लगाए गए थे, जिसे 40 श्रमिकों ने पांच महीनों में तैयार किया था।