
अमृतसर रेल हादसा: गायब हुआ आयोजक ने जारी किया वीडियो, बताई सारी सच्चाई, कहा- कुछ लोग मुझे फंसा रहे
नई दिल्ली। बहुचर्चित अमृतसर रेल हादसे ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। कई अब भी हॉस्पिटल के अंदर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। छानबीन के दौरान अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। ड्राइवर से भी पूछताछ की गई। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवोजत कौर ने भी अपनी सफाई में कहा कि घटना से पहले वो वहां से निकल चुकी थीं। वहीं, घटना के बाद से गायब हुए कार्यक्रम के आयोजक सौरभ मदान ने अब पहली बार वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है।
वीडियो जारी कर दी अपनी सफाई
सौरभ मदान ने कहा, ' हमने सारे परमिशन ले लिए थे। हमने कई बार लोगों को ट्रैक से हटने के लिए कहा, लेकिन लोग नहीं हटे। हमने घेरे लगवाए थे, इसके बावजूद लोग बाहर खड़े रहे।' आयोजक ने आगे कहा कि मुझे जानबूझ कर टारगेट किया जा रहा है। कुछ लोग मुझसे बदला ले रहे हैं और इस घटना के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सौरभ मदान ने यह भी कहा कि इस घटना से मैं बेहद आहत हूं, लेकिन मैं बेकसूर हूं। यह एक प्राकृतिक आपदा था, इसके लिए मैं किसी तरह से जिम्मेदार नहीं हूं। गौरतलब है कि हादसे के तुरंत बाद सौरभ मदान अपनी गाड़ी से गायब हो गया था, घटना के बाद से उसकी तलाश जारी है। हालांकि, उसने जो वीडियो जारी किया, उसमें उसने लोकेशन नहीं बताया है कि वो कहां है?
इससे पहले नवजोर कौर ने भी कहा था कि घटना से पहले वो वहां से निकल चुकी थी। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हादसे के वक्त वो वहीं मौजूद थीं। वीडियो के अनुसार, दर्दनाक हादसे के 2 मिनट बाद यानी शाम 06 बजकर 56 मिनट और 30 सेकेंड पर एक लड़का मंच के करीब पहुंचा और नवजोत कौर से बातचीत करता है। वहीं, ठीक शाम 06 बजकर 54 मिनट पर DMU ट्रेन ट्रैक पर खड़े लोगों को रौंदते हुए गुजर गई थी। गौरतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू लगातार ये कहती रही हैं कि वो हादसे के ठीक पहले आयोजन स्थल से निकल गईं थी। उन्होंने पहले अपने बयान में कहा कि रावण दहन के बाद जब वो आयोजन स्थल से निकल गई तो उसके 15 मिनट बाद उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली, जबकि अपने दूसरे बयान में उन्होंने कहा कि रावण दहन के बाद जैसे ही वो गाड़ी में बैठीं तो उन्हें 1 मिनट बाद हादसे के बारे में पता लगा। इस वीडियो के सामने आने से नया एंगल सामने आ गया है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
Published on:
22 Oct 2018 04:07 pm
