
रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन, शुक्रवार को चांद के दीदार के बाद पूरे देश में आज धूमधाम से ईद मनाई जा रही है।

ईद के पर्व पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है।

इस खास मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से ईद के जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ये तस्वीर मुंबई के मिनारा मस्जिद की है।

यहां सुबह ही नमाजियों ने इबादत की और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के गांधी म्युनिसिपल स्टेडियम में नमाज अदा की।

वहीं दिल्ली के जामा मस्जिद में भी सुबह-सुबह नमाजियों की लम्बी कतार देखने को मिली।

कश्मीर के रादापोरा में भी लोगों ने ईद-उल-फितर की इबादत की।

ईद उल फ़ितर के मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के दरगाह पंजा शरीफ में नमाज अदा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह ईद देश के लिए शांति और भाईचारे का संदेश लाएगा।'