31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 में बड़ी भूमिका निभाएगा चुनाव आयोग का मोबाइल ऐप

चुनाव आयोग अब मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए चुनाव से संबंधित शिकायतें सुनेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 3 Jun 2018, 11:14 AM IST

election commission app

2019 में बड़ी भूमिका निभाएगा चुनाव आयोग का मोबाइल एप

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने आगामी चुनावों को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा फैसला किया हैं। चुनाव आयोग अब मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए शिकायतें सुनेगा। आयोग ने इसकी कवायद भी शुरू कर दी हैं। आयोग ने शनिवार को कहा कि अगले चुनावों में लोगों से शिकायत मंगाने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस एप्लीकेशन का सफलतापूर्वक प्रयोग करने के बाद आयोग अब पूरे देश में इसे लागू करने की तैयारी कर रहा हैं।

यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी का पश्चिम बंगाल बंद, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

सबूत के साथ शिकायत करने में लोगों को सक्षम बनाने में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की सफलता को देखते हुए मुख्य चुनाव आयोग ओ.पी. रावत ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत में कहा कि एप्लीकेशन से लोगों को सबूत के साथ शिकायत करने में मदद मिलेगी। हमने कर्नाटक चुनाव में एप्लीकेशन का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया हैं और इसके जरिए हम आम लोगों को चुनाव संबंधित दुराचार पर लगाम लगाने की शक्ति प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई में मानसून की पहली बारिश ने मचाया मौत का तांडव, दो बच्चों समेत 3 की मौत

कर्नाटक में हुआ सफल प्रयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत ने दावा किया हैं कि यह प्रयोग कर्नाटक में सफल रहा हैं और अब इसका उपयोग हर जगह किया जाएगा।

बताया जा रहा हैं कि इस एप्लीकेशन में संबंधित चुनाव क्षेत्र के अक्षांश और देशांतर को ट्रैक करने का फीचर हैं जिससे संबद्ध चुनाव अधिकारियों की पहचान भी हो सकती है। इससे शिकायतों का समाधान किया जा सकता हैं। साथ ही आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि शिकायतकर्ता की पहचान जाहिर न होने पाए। इससे शिकायतकर्ता खुलकर अपनी बात रख सकते हैं।