31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस से संक्रमित मशहूर बांग्ला कवि शंख घोष का निधन

कोरोना संक्रमित 89 वर्षीय कवि शंख घोष पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित थे। घोष कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 Apr 2021, 2:10 PM IST

Sankha Ghosh

Sankha Ghosh

नई दिल्ली। मशहूर बांग्ला कवि शंख घोष का बुधवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित 89 वर्षीय कवि पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित थे। उन्हें कुछ माह पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घोष कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इसमें पद्म भूषण सम्मान के साथ रवीन्द्र पुरस्कार, ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कार आदि शामिल हैं।

Read More: Serum Institute ने तय की वैक्सीन की कीमत, जानिए निजी और सरकारी अस्पतालों को कितने में मिलेगी

गौरतलब है कि बंगाल में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। बीते आठ दिनों में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन मामले दोगुने होते जा रहे हैं। राज्य में मंगलवार को एक दिन के अंदर संक्रमण के सबसे अधिक 9,819 मामले सामने आए। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या देश में करीब डेढ़ करोड़ के पार तक पहुंच चुकी है।

Read More: दिल्ली: 500 मरीजों की जिंदगियां थी दांव पर, देर रात ऑक्सीजन टैंकर के पहुंचने पर लोग हुए भावुक

बंगाल में कोरोना की स्थिति

बंगाल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 9,819 नए मामले सामने आए। ये अब तक किसी एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,78,172 तक चली गई है। 13 अप्रैल के बाद से एक दिन में नए संक्रमण की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। यहां पर 24 घंटे में 46 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10,652 तक पहुंची है।

इस बीच राज्य में कोरोना से उबरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां पर 4,805 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अभी राज्य में स्वस्थ होने की दर 89.82 फीसदी तक है। राज्य में अभी 58,386 मरीजों का इलाज चल रहा है।