27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संतों की हत्या के विरोध में खुलकर बोले फरहान अख्तर, कहा –  हत्यारों को गिरफ्तार करो

  बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक ने मॉब लिंचिंग की निंदा की सरकार से पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की इस तरह की घटना पर तत्काल अंकुश लगाने की जरूरत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Apr 2020, 3:49 PM IST

500001600960_191016.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर ( Farhan Akhtar ) ने लॉकडाउन (Lockdowan ) के बीच महाराष्ट्र के पालघर में दो संतों और ड्राइवर की हत्या का खुलकर विरोध किया है। इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में अख्तर ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि घटना के सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस मामले में न्याय होगा। साथ ही देश में कहीं भी मॉब लिंचिंग के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

Lockdown 2.0: आज से देशभर में लॉकडाउन से राहत, दिल्ली-NCR छूट से बाहर

फरहान ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पालघर ( Palghar ) में हुई घटना में तीन लोगों की हत्या की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। मॉब रूल के लिए सोसायटी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं तीन लोगों की जान लेने वाले ये लोग पकड़े जाएं ताकि न्याय हो।

महाराष्ट्र: साधुओं की मॉब लिंचिंग पर बोले गृह मंत्री अनिल देशमुख, दूसरे धर्म के नहीं थे हमलावर

उन्होंने हाल ही में अपनी बेहद मशहूर कविता - तो जिंदा हो तुम, की पंक्तियों को कोरोना से बचाव के अनुसार लिखकर एक वीडियो शेयर किया था। फरहान अख्तर ने अपनी कविता अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा तो जिंदा हो तुम कोरोना वायरस। इस पर उनके फैंस ने जमकर अपने रिएक्शसन दिया है।

दरअसल, फरहान अख्तर की आवाज में ये कविता काफी चर्चित है। इसे उनके पिता जावेद अख्तर ने लिखा है लेकिन इसका नया वर्जन फरहान ने शायद खुद ही लिखा है। उन्होंने जागरुकता को ध्यान में रखकर ये कदम उठाया है।

चंद्रबाबू नायडू का जन्म दिन आज, ससुर को सत्ता से बेदखल कर पहली बार बने थे CM

बता दें कि पालघर जिले में करीब 200 लोगों की भीड़ ने गुरुवार को चोर होने के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में इनमें से 2 लोगों के साधु होने की पुष्टि हुई, जबकि तीसरा शख्स ड्राइवर बताया गया। यह घटना उस समय हुई, जब गुरुवार रात ये लोग मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे। घटना को लेकर विपक्ष, उद्धव सरकार पर लगातार हमलवार है।