19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farmer Protest : सिंधु बॉर्डर पर तैनात 2 IPS अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

  दो आईपीएस अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव। दोनों सिंधु बॉर्डर पर कर रहे थे पुलिस बल का नेतृत्व।
less than 1 minute read
Google source verification
kisan andolan

दो आईपीएस अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव।

नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच सिंधु बॉर्डर पर सुरक्षा ड्यूटी को लेकर तैनात 2 आईपीएस अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों आईपीएस ऑफिसर सिंघू बॉर्डर पर पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे थे। एक डीसीपी और एक अतिरिक्त डीसीपी का भी इलाज चल रहा है। दोनों अधिकारियों के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों को भी कोरोना जांच कराने को कहा गया है।

किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी

बता दें कि एक पखवाड़े से ज्यादा समय से पंजाब और हरियाणा के किसानों का आंदोलन दिल्ली सिंधु बॉर्डर पर जारी है। किसान संघों के नेता कृषि कानूनों की वापस पर अड़े हैं। वही,ं सरकार कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है। इसके लिए सरकार ने एक लिखित प्रस्ताव भी पेश किया था, जिसे किसान संघों ने खाजिर कर दिया। अब किसान 14 दिसंबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं।