22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farmer Protest : जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक हर रोज 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे – राकेश टिकैत

अब हर रोज किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन।    
less than 1 minute read
Google source verification
rakesh tikait

यह आंदोलन कृषि कानूनों की समाप्ति तक जारी रहेगा।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर एक तरफ किसानों का आंदोलन जारी है वहीं बातचीत का नया दौर शुरू करने को लेकर माहौल भी बनाया जा रहा है। एक से दो दिन में केंद्र और किसान संगठनों के बीच फिर से बातचीत का सिलसिल शुरू होने के संकेत हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट ने इस आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक हर रोज 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन कृषि कानूनों की समाप्ति तक जारी रहेगा।

हमारा आंदोलन 4 महीने से जारी है

वहीं दिल्ली के बुराड़ी के संत निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर हे किसान संयुक्त मोर्चा के रामपाल सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष 4 महीने हो चुके हैं। पहले हमने ये संघर्ष पंजाब में लड़ा और अब दिल्ली में लड़ रहे हैं। जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होते हम यहां से वापस नहीं जाएंगे