24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Coronalockdown के चलते परेशान किसान, खुदकुशी की चेतावनी के साथ सरकार से लगाई गुहार

Coronalockdown के चलते परेशान किसान, खुदकुशी की चेतावनी के साथ सरकार से लगाई गुहार

Coronalockdown के बीच छलका अन्नदाता का दर्द खेतों में पड़ी सड़ रहीं सब्जियां बाजारों में भी नहीं पहुंच रहे पर्याप्त खरीददार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Apr 2020, 12:22 PM IST

farmer

लॉकडाउन के चलते परेशान किसान

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस ( coronavirus in india ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें लगातार इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं। देश में 21 दिन का लॉकडाउन ( Lock Down ) भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिये इस घातक वायरस के फैलने से रोका जा सके। इस लॉकडाउन का कारोबार के साथ कई क्षेत्रों पर सीधा असर भी पड़ा है।

इस लॉकडाउन के चलते देश का अन्नदाता भी परेशान है। लॉकडाउन ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर किया लेकिन सबसे ज्यादा मार सब्जी उगाने वाले किसानों पर पड़ी है।

बाजार में सब्जियां जा नहीं पा रही, जैसे-तैसे पहुंच भी जाती है तो यहां से उठाने वाले ही नहीं पहुंच रहे हैं, जिसका सीधी मार किसानों पर पड़ रही है।

कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, संक्रमित गर्भवती महिला की डॉक्टरों की कराई सफल डिलीवरी, मां के पास स्वस्थ्य है बच्चा

देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन ने भले ही लोगों को कोरोना के कहर से बचाने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन किसानों के लिए ये लॉकडाउन कहर बनकर टूटा है। खास तौर पर सब्जियां उगाने वाले किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की सब्जियां खेतों में सड़ रही हैं। पंजाब, झारखंड, यूपी, बिहार, उत्तराखंड से लेकर देश के अधिकांश राज्यों में किसानों का बुरा हाल है।

ये बेहाल किसान सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वो जल्द से जल्द कोई हल निकाले। कुछ किसानों इस परेशानी के चलते खुदकुशी की चेतावनी तक दे डाली है।

झारखंड की राजधानी रांची में 10 गांव के दर्जनों किसानों ने सरकार को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिये इन किसानों ने जल्द हल ना निकलने की सूरत में खुदकुशी करने की चेतावनी दे डाली है।

झारखंड के किसानों का कहना है कि व्यापारियों को गांव तक नहीं आने देने से उनका माल बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है। पहले किसान अपने उत्पाद ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ भेजते थे।

रोजाना 70 से 80 टन सब्जियां इन राज्यों में भेजी जाती थीं। लेकिन लॉकडाउन के चलते अनुमति नहीं मिल रही। स्थानीय बाजार भी बंद हैं।

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, कई राज्यों में बारिश कर सकती है बुरा हाल

पंजाब में नहीं पहुंच रहे खरीददार
कोरोना लॉकडाउन के बीच पंजाब में सब्जी किसानों का बुरा हाल है। लुधियाना में सब्जी थोक बाजार में कम मांग के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है।

किसानों का कहना है, सरकार ने 95 वाहनों की अनुमति दी थी, लेकिन केवल 25-30 को ही बाजार में प्रवेश करने दिया जा रहा है। इस वजह से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सब्जियां बाजार में पड़े-पड़े ही सड़ रही हैं।

बिहार में भी बुरा हाल
बिहार में सब्जी उत्पादकों की हालात भी कमोबेश यही है। खेतों में फसल तैयार है लेकिन सब्जियां बाहर नहीं जाने से खेतों में ही सूख रही हैं। यहां किसानों का कहना है कि सरकार को सब्जी उत्पादकों के लिए कुछ उपाय करना चाहिए ताकि बर्बादी से बच सकें।

पहाड़ों पर परेशान हैं किसान
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो कोरोनालॉकडाउन का असर यहां भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के छोटे सब्जी उत्पादकों को ढुलाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून हरिद्वार के आसपास के कुछ किसानों को सब्जी निकालने के लिए मजदूर और ढोने के लिए वाहन नहीं मिल पा रहे। यहां भी पहले तो खेतों से सब्जियां नहीं उठती और जब उठती हैं तो बाजारों में खरीददार ही नहीं पहुंचते।