scriptडबल कोरोना वेरिएंट से संक्रमित हुई महिला डॉक्टर, भारत का ये ऐसा पहला केस! | Female Doctor Infected With Double Covid Variant, First Case May In India! | Patrika News

डबल कोरोना वेरिएंट से संक्रमित हुई महिला डॉक्टर, भारत का ये ऐसा पहला केस!

locationनई दिल्लीPublished: Jul 19, 2021 10:37:45 pm

Submitted by:

Anil Kumar

डिब्रूगढ़ के ICMR-RMRC के नोडर अधिकारी डॉ. विश्वज्योति बोरकाकोटि ने महिला डॉक्टर के दो अलग-अलग कोविड वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की है। डॉक्टर ने माना है कि संभवतः यह भारत का पहला ऐसा मामला है।

Covid-19.png

Female Doctor Infected With Double Covid Variant, First Case May In India!

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने के लिए तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन कोरोना के नए-नए वेरिएंट सामने आने के बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं। अब एक ही समय में डबल कोरोना वेरिएंट से संक्रमित होने का एक मामला सामने आया है।

यह मामला असम के डिब्रूगढ़ जिले से सामने आया है। यह संभवतः भारत में ऐसा पहला मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, असम के डिब्रूगढ़ में एक महिला डॉक्टर एक ही समय में दो अलग-अलग कोरोना वेरिएंट से संक्रमित पाई गई हैं। इसके बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें
-

भारत में 4 जुलाई से शुरू हो चुकी है तीसरी लहर! जानिए कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर क्या कह रहे विशेषज्ञ

डिब्रूगढ़ के ICMR-RMRC के नोडर अधिकारी डॉ. विश्वज्योति बोरकाकोटि ने महिला डॉक्टर के दो अलग-अलग कोविड वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की है। डॉक्टर ने माना है कि संभवतः यह भारत का पहला ऐसा मामला है। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें ले ली थीं। जांच में महिला डॉक्टर अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित पाईं गई हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82sqbj

बेल्जियम में मिला था पहला मामला

आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही बेल्जियम में 90 साल की एक महिला एक ही समय में दो अलग-अलग कोविड वेरिएंट से संक्रमित पाईं गईं थी। इसके बाद पांच दिन के भीतर महिला की मौत हो गई थी। जांच में महिला अल्फा और बीटा वैरिएंट से संक्रमित पाईं गई थी। दुनिया में इस तरह का यह पहला मामला था।

यह भी पढ़ें
-

RT-PCR की रिपोर्ट निगेटिव नहीं तो अब यूपी में नहीं मिलेगी एंट्री, सीएम योगी ने दिये निर्देश

जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर के पति कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद महिला डॉक्टर ने अपना टेस्ट कराया तो वह भी पॉजिटिव पाईं गई। जांच में महिला डॉक्टर एक साथ कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित मिली। वहीं, उनके पति के सैंपल में सिर्फ अल्फा वैरिएंट ही मिला। फिलहाल, दोनों की तबीयत ठीक है और दोनों में से किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82sqx1
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो