नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कैब ड्राइवर द्वारा महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। कैब प्रोइवाइडर कंपनी एक ड्राइवर में यहां महिला सिंगर के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि विरोध करने पर उसको रेप की धमकी भी दे डाली। जानकारी के अनुसार महिला सिंगर ने अपने मोबाइल फोन पर कैब को बुक किया था। कैब में महिला सिंगर के साथ उनकी बूढी मां भी थी। इस बीच कैब ड्राइवर ने गाड़ी चलाते हुए फोन लगा लिया और किसी से बात करने लगा। इस पर महिला सिंगर ने ऐतराज जताया और कैब ड्राइवर को फोन रखकर सावधानी पूर्वक गांड़ी चलाने की बात कही। बावजूद इसके कैब ड्राइवर लापरवाह ढंग से गाड़ी चलाता रहा। इसके बाद एक बार फिर महिला सिंगर ने ड्राइवर को कार चलाते समय फोन पर बात करने से मना किया, जिस पर वह भड़क उठा।