बताया जा रहा है कि महिला इंटरस्टिशियल लंग और ऑब्सट्रक्टिव एयरवे की बीमारियों से पीड़ित थी, तथा घर पर ही उसका इलाज कर उसे ऑक्सीजन दी जा रही थी। हालांकि उसने वैक्सीन की दोनों डोज भी ले ली थी फिर भी वह कोरोना संक्रमित हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे एक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।