
नवंबर में हवाई यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown ) में ग्राउंडेड हुए एयरक्राफ्ट अब हवा में हैं, ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को साथ लेकर देश के भीतर सफर कराने की कोशिश हो रही है। बावजूद इसके अभी हवाई जहाज ( Airoplane ) खाली जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में अगर बात करें तो नवंबर महीने में देश के भीतर 51 फीसदी कम यात्रियों ( Air Traveller ) ने उड़ान भरी।
सबसे ज्यादा पैसेंजर लोड स्पाइसजेट ( SpiceJet )ने उठाया, लेकिन वह मार्केट में 13.2 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर ही रही। जबकि 53.9 फीसदी बाजार इंडिगो के हाथ में रहा और सबसे ज्यादा यात्रियों को साथ लेकर उड़ने में कामयाब रही।
दरअसल, सरकार की कोशिशें अब ज्यादा से ज्यादा हवाई कंपनियों को यात्री मुहैया कराने की हो रही हैं। यही वजह है कि सितंबर में कंपनियों को एयरक्राफ्ट की क्षमता के 70 फीसदी तक टिकट बुक करने की छूट मिली थी, जबकि दिसंबर में यह बढ़ाकर 80 फीसदी कर दी गई।
बावजूद इसके नेशनल कैरियर एयर इंडिया सबसे ज्यादा बेकार हालत में रही। उसे सिर्फ साढ़े छह लाख यात्री ही मिले। जबकि उसका पैसेजेंर लोड 69.6 ही रहा। पैसेंजर लोड का मतलब अपनी क्षमता के हिसाब से या त्री उपलब्ध हो पाना।
अक्टूबर से 123 फीसदी ज्यादा यात्री मिले नवंबर में
एयरलाइसं कंपनियों को अक्टूबर की तुलना में 123 फीसदी पैसेंजर मिले। अक्टूबर में कुल यात्रियों की संख्या 52.7 लाख थी, जबकि नवंबर में उड़ने वाले यात्रियों की संख्या 63 लाख को पार कर गई। हालांकि दिसंबर में भी कंपनियों को कुछ तेजी आने का अनुमान है।
आंकड़ों पर एक नजर
- 63.5 लाख यात्री उड़े नवंबर में
- 52.7 लाख यात्री उड़े अक्टूबर में
- 80 फीसदी सीटें एयरक्राफ्ट की बेचने की छूट मिली दिसंबर शुरुआत में
- 53.9 फीसदी मार्केट के साथ पहले नंबर पर रही इंडिगो, 74 फीसदी रहा पैसेंजर लोड, 34.2 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान
- 13.2 फीसदी मार्केट के साथ दूसरे नंबर पर रही स्पाइसजेट, 77 फीसदी रहा पैसेंजर लोड, 8.4 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान
- 10.3 फीसदी मार्केट के साथ तीसरे नंबर पर रही एयर इंडिया, 69.6 फीसदी रहा पैसेंजर लोड, 6.6 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान
- 9.1 फीसदी मार्केट ले पाई गो-एयर, 70.8 फीसदी रहा पैसेंजर लोड, 5.8 लाख लोगों ने भरी उड़ान
- 6.3 फीसदी मार्केट ही हासिल कर पाई टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की कंपनी विस्तारा, 70.8 फीसदी रहा पैसेंजर लोड, 4 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान
- 4.2 लाख यात्रियों को पसंद आई एयर एशिया, भरी उड़ान
- 2.37 फीसदी निरस्त रहीं एयर इंडिया की फ्लाइट, सबसे ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करने वाली एयरलाइंस
- 1.27 फीसदी औसत यात्री फ्लाइट हुईं निरस्त
Published on:
19 Dec 2020, 7:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.