16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
बारिश के कारण मुंबई में बाढ़ जैसे हालात,यातायात पर पड़ा असर
Play video

बारिश के कारण मुंबई में बाढ़ जैसे हालात,यातायात पर पड़ा असर

मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार स्कूल बंद रहे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Jul 2018, 11:35 AM IST

मुंबई। मुंबई और आस-पास के इलाकों में लगातार बारिश जारी रहने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे यातायात पर काफी असर पड़ा है। ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। पश्चिमी उपनगरों में ट्रेनें 10 से 15 मिनट देरी से चल रही हैं। मुंबई के कई इलाकों में बारिश के चलते पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार स्कूल बंद रहे। बारिश और जल जमाव के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे ट्रैफिक और रेल यातयात का बुरा हाल है। मुंबई से सटे ठाणे में भी बारिश के चलते स्थिति खराब है। मुंबई में पिछले 9 दिनों में 600 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि पूरे जुलाई महीने के दौरान वहां 920 मिमी बारिश होती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत