दरअसल पहली बार संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। 12 अप्रैल को सिंह को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।
कोविड-19 से ठीक होने के बाद वह हॉली लॉज में 30 अप्रैल को घर वापस आ गए थे। हालांकि, घर पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती किया गया था और तब से उनका उपचार चल रहा है।