24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार-झारखंड में 24 घंटे में 4 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

तीन अलग-अलग घटनाओं में बीते 24 घंटों में बिहार और झारखंड में भीड़ ने चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 30 Jun 2017, 12:16 PM IST

Mob Lynching

Mob Lynching

नई दिल्ली। तीन अलग-अलग घटनाओं में बीते 24 घंटों में बिहार और झारखंड में भीड़ ने चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसमें दो घटनाएं झारखंड की हैं। एक घटना दुमका जिले की है जहां भीड़ ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वाले की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दूसरी घटना राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले की है जहां लोगों ने प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। तीसरी घटना बिहार के रोहताश जिले की है, जहां चोरी के शक भीड़ ने दो लोगों की पीटकर हत्या कर दी।
mob lynching jharkhand के लिए चित्र परिणाम

रामगढ़ में लोगों ने वाहन भी फूंक डाला
झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद लोगों ने वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पीडि़त की पहचान रामगढ़ के गिड्डी क्षेत्र निवासी अलीमुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।
mob lynching jharkhand के लिए चित्र परिणाम

भीड़ ने पेड़ से बांधकर दी यातना
झारखंड में हुई दूसरी घटना में भीड़ ने मिथुन हंसदा नाम के एक युवक को पेड़ से बांधने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। लोगों ने इस घटना को एक 8 वर्षीय बालिका का शव मिलने के बाद अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, लोगों को शक था कि हंसदा ने ही सोनामुनि मरांडी नाम की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
mob lynching jharkhand के लिए चित्र परिणाम

बिहार में चोरी के शक में सगे भाइयों की हत्या
बिहार के रोहताश जिले के कोचास थाना क्षेत्र के बसडिहा गांव में बुधवार देर रात करीब 20 लोगों ने चोरी के शक में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बबन मुशहर और मुरुह मुशहर के रूप में हुई है और दोनों महादलित समुदाय से थे। घटना में बबन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुरुह ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस के अनुसार, दो मृतक एक 6 सदस्यीय गैंग का हिस्सा थे, जो एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को मौके पर पकड़ लिया, जबकि उनके अन्य 4 साथ फरार हो गए।