11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: CBI डायरेक्टर आलोक वर्मा के घर के बाहर पकड़े गए चार संदिग्ध, पुलिस की पूछताछ में मिला IB कार्ड

सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के घर के बाहर चार संदिग्ध पकड़े गए हैं।
2 min read
Google source verification
CBI

दिल्ली: CBI डायरेक्टर आलोक वर्मा के घर के बाहर पकड़े गए चार संदिग्ध, पुलिस की पूछताछ में मिला IB कार्ड

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) यानी सीबीआई में घमासान जारी है। इस बीच खबर है कि सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के घर के बाहर हंगामा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार दिल्ली में 2 जनपथ स्थित आलोक वर्मा के घर के बाहर चार संदिग्ध दिखे। जो कथित तौर पर इमारत में घुस रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों से खबर यह भी है कि संदिग्धों के पास से आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का कार्ड मिला है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर असल में संदिग्ध हैं कौन? वे आलोक वर्मा के घर के बाहर क्या कर रहे थे?

CBI घूसकांड में बस्सी समेत कई अधिकारियों के तबादले, आलोक वर्मा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

सीबीआई घूसकांड: आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के खिलाफ कांग्रेस का देशव्‍यापी प्रदर्शन कल, माफी मांगें मोदी

छुट्टी पर भेजे गए आलोक वर्मा

बुधवार को सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया था। नागेश्‍वर राव को अंतरिम डायरेक्टर बनाया गया। छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। वहीं, घूसकांड की जांच करने वाले करीब सभी सीबीआई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

इस मसले पर सियासत भी खूब हो रही है। विपक्ष ने इस मुद्दे को रफाल विमान सौदे से जोड़ दिया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार संवेैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। उधर आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय तथा राज्यों की राजधानियों में सीबीआई के कार्यालयों के सामने धरना- प्रदर्शन करेगी। राजधानी दिल्ली में इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग