2 अलग-अलग जगहों पर मारे गए 4 आतंकवादी
जानकारी के मुताबिक, पुलवामा में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ एनकाउंटर शाम 6 बजे जाकर खत्म हुआ। इस एनकाउंटर में इंडियन आर्मी ने दो आतंकियों को तो मौके पर ही मार गिराया और तीसरे को सर्च ऑपरेशन के दौरान एक घर में मार गिराया। आतंकियों ने एक घर में घुसकर कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। सुरक्षाबलों ने बंधकों को आतंकियों के चंगुल से बाहर निकाला और उस घर को उड़ा दिया, जिसमें आतंकी छिपे थे। दो आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि तीसरा आतंकी गोलीबारी करता रहा। कुछ देर बाद सेना ने उस आतंकी को भी मौत के घाट उतार दिया। तीनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं।