नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के प्रमुख न्यायाधीश एके गोयल की नेतृत्व वाली पीठ ने गंगा सफाई अभियान को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की है। मुख्य न्यायाधीश एके गोयल की पीठ ने गंगा सफाई अभियान को लेकर रिपोर्ट देखने के बाद कहा है कि गंगा सफाई के मामले में बिहार की स्थिति बेहद खराब है। इस मुद्दे पर पीठ ने बिहार सरकार को आड़े हाथ लिया है। ट्रिब्यूनल ने गंगा सफाई को लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और पश्चिम बंगाल सरकार के कामकाज को भी संतोषजनक नहीं बताया है।