दरअसल, पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त एएन-32 विमान के मलबे तक पहुंचना मुश्किल भरा काम साबित हो रहा है। बुधवार को 15 सदस्यीय बचाव दल ने दुर्घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पहाड़ी और दुर्गम इलाके और बेहद खराब मौसम की वजह से यह दल अपने मिशन में सफल नहीं हो सका है। फिलहाल बचाव दल को एयरलिफ्ट करके दुर्घटनास्थल के पास के शिविर तक पहुंचाया गया है। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में 13 लोग सवार थे।