1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान को सेना प्रमुख की एक और चेतावनी, सुधर जाओ वरना अब और कड़ी कार्रवाई करेंगे

आर्मी डे पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और कहा अगर हमें मजबूर किया गया गया तो हम और मजबूत कार्रवाई करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 15 Jan 2018, 7:15 PM IST

Bipin Rawat

विपिन रावत

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक इंडियन आर्मी आज अपना 70वां स्थापना दिवस मना रही है। पूरा देश इस मौके पर वीर जवानों के जज्जे को सलाम कर रहा है। इसी मौके पर राजधानी दिल्ली के आयोजित परेड को सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने सलामी ली। यहां उन्होंने आतंकी वारदातों को लेकर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई।


अब बर्दाश्त नहीं करेंगे
सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना भारत में घुसपैठियों को घुसाने में भी मदद करती है। लेकिन ये अब बर्दाश्त और नहीं किया जाएगा। अगर हमें मजबूर किया गया गया तो हम और मजबूत कार्रवाई करेंगे।


LoC पर मारे गए 5 आतंकी
वहीं दूसरी ओर सोमवार को ही नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जम्मू एवं कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के पांच आतंकवादी मारे गए। सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश की। कर्नल कालिया ने कहा कि घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में पाचं आतंकवादी ढेर हो गए।


पाकिस्तानी थे सभी आतंकी
पुलिस महानिदेशक एस.पी वैद ने इस अभियान के बारे में ट्वीट कर कहा, "दुलांजा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के पांच आतंकवादियों को जम्मू और कश्मीर पुलिस, सेना और (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) सीएपीएफ के संयुक्त अभियान में मार गिराया गया। उन्होंने सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि अच्छा काम करते रहिए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मारे गए सभी आतंकवादी पाकिस्तान के नागरिक थे।


अब घुसकर मारेंगे
शनिवार को भी सेना प्रमुख ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान तो आतंकियों को लगातार भेजता ही रहेगा और हम जितने आतंकियों को मारेंगे वो उतने ही भेजेगा, इसलिए हमने तय किया है कि पाकिस्तानी सेना की उन पोस्ट्स को निशाना बनाया जाए, जहां से आतंकवादियों को मदद मिल रही है। बिपिन रावत ने कहा था कि हमारा मकसद पाकिस्तानी पोस्ट्स को बर्बाद करना रहा है, ताकि वह दर्द उनको महसूस करे, इसलिए जो नुकसान पाकिस्तान को हुआ है वो भारत से तीन-चार गुना ज्यादा है।