31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता बनर्जी के करीबी हो रहे दूर, हबीबपुर से उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी

Highlights सरला मूर्मू के आज भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मालदा जिले में 26 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Mar 2021, 6:48 PM IST

mamta banerjee

ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका मिला है। हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार सरला मूर्मू ने पार्टी को छोड़ दिया है। वहीं सरला मूर्मू के आज भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

राहुल ने सिंधिया पर किया कटाक्ष, कहा- भाजपा में पिछली सीट पर बैठे

टीएमसी ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी ने हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदला है। टीएमसी ने इसके पीछे कारण दिया कि सरला मूर्मू का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। टीएमसी में ये पहला मामला है,जब किसी उम्मीदवार ने पार्टी की ओर से टिकट मिलने के बाद दल को छोड़ दिया हो।

वहीं तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी किसी उम्मीदवार को किसी निर्वाचन क्षेत्र से उसकी निजी इच्छा के अनुसार नहीं बल्कि उसके जीतने की संभावनाओं के आधार पर खड़ा करती है। तृणमूल ने बयान जारी कर कहा कि ‘यह सूचित किया जाता है कि सरला मुर्मू के खराब स्वास्थ्य को लेकर मालदा जिले के हबीबपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलना पड़ा। प्रदीप बास्के इस निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’

हालांकि, मुर्मू से इस संबंध में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। तृणमूल और भाजपा के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘करो या मरो’ के जबरदस्त मुकाबले में किसी उम्मीदवार को बदलने का यह पहला मामला है। गौरतलब है कि मालदा जिले में 26 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होना है। मालदा जिले में 12 विधानसभा सीट हैं।

गौरतलब है कि टीएमसी ने इस बार चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मशहूर हस्तियों, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी है। पार्टी ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।