31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर किया कटाक्ष, कहा-भाजपा में पिछली सीट पर बैठे

Highlights कहा, जो कांग्रेस के विचारधारा से इत्तेफाक नहीं रखते हैं उन्हें जाने से भी कोई नहीं रोकेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, वे हमारे साथ बैठते थे और निर्णायक भूमिका में रहा करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Mar 2021, 3:50 PM IST

rahul gandhi

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के पूर्व नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) करीब एक वर्ष पहले पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। मगर अब भी कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कई समारोह में उनका नाम ले लिया करते हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा, सिंधिया जो कांग्रेस में निर्णायक भूमिका में थे, भाजपा में पिछली सीट पर बैठे हैं।

Punjab Budget : कैप्टन अमरिंदर सरकार ने पेश किया चुनावी बजट, किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का ऐलान

दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बोले कि आज वो कहां बैठे हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा में उन्हें पिछली सीट पर जगह दी गई है और कांग्रेस में जब थे तो वह हमारे साथ बैठते थे और निर्णायक भूमिका में रहा करते थे। सिंधिया जब उनके पास आए थे तो उन्हें बोला था कि मेहनत कीजिए आने वाले समय में वे सीएम बनेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक समंदर है। उसके लिए दरवाजे खुले हैं और किसी के आने से पार्टी में कोई नहीं रोकेगा और जो कांग्रेस के विचारधारा से इत्तेफाक नहीं रखते हैं उन्हें जाने से भी कोई नहीं रोकेगा।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के सामने सवाल उठा कि जो लोग पार्टी छोड़कर फिर वापसी करते हैं, तो उन्हें पार्टी में दोबारा से बड़ी निर्णायक भूमिका मिल जाती है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने कार्यकर्ता के सवाल के जवाब में कहा जो लोग पार्टी छोड़कर पार्टी में वापसी करते हैं, उन्हें निर्णायक भूमिका आने में समय लगेगा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित कर राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजाप की विचारधारा से लड़ने का काम कीजिए।