
नई दिल्ली। तेलंगाना में गोदावरी नदी सोमवार को 50 फीट के स्तर को पार कर गई। बता दें कि नदी का जल स्तर खतरे के निशान से केवल 3 फीट दूर है। अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही हैं। बारिश के बाद नदी ओवरफ्लो हो कर बह रही है।