स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71,28,803 पहुंच चुका है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 8,26,876 है। जबकि, 63,01,927 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकडा़ 1,10,586 पहुंच चुका है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कोरोना टेस्ट बढ़ने से पाजिटिविटी रेट लगातार घट रहा है। टेस्ट पर मिलियन के अनुसार 14 राज्य में कई देशों से अधिक है। लेकिन, इसके बावजूद पाजिटिविटी रेट कम है। उन्होंने कहा कि भारत में अब तक कोरोना से 86.78% लोग ठीक हो चुके हैं और 11.69% एक्टिव मरीज हैं। जबकि कोरोना से मौतों का प्रतिशत 1.53% है। उन्होंने कहा कि 10 राज्यों में 79% कोरोना के एक्टिव केस है। वहीं, केवल 3 राज्य में करीब 50% प्रतिशत मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना से संक्रमित होने की कुल प्रतिदिन और सप्ताह में कमी आई है। उन्होंने कहा कि कुल संक्रमितों का प्रतिशत 8.07 है। वहीं, साप्तहािक प्रतिशत 6.24 है। जबकि, प्रतिदिन का प्रतिशत 5.16 है।