चेन्नई। क्या किसी ने कभी सोचा होगा कि देश के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ जाएंगे कि शादियों में लोग दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट के तौर पर पेट्रोल देने लगें? जी हां, सोचने में अजीब जरूर लगेगा, लेकिन ऐसा एक हैरान करने वाला मामला तमिलनाडु से सामने आया है। तमिलनाडु के कुड्डालोर एक दूल्हे को उसके दोस्तों ने शादी में 5 लीटर पेट्रोल गिफ्ट किया। मैरिज हॉल में मेहमानों से मिलते वक्त दूल्हे के दोस्त उसके पाए और उसे 5 लीटर पेट्रोल तोहफे में दिया। जैसे ही दूल्हे के दोस्तों ने उसे गिफ्ट दिया तो शादी में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।