गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी अपने सभी विधायकों और सांसदों ने भी अपनी सैलरी को मदद के रूप में देने का फैसला किया है। केरल में आई बाढ़ को सौ साल की सबसे भयानक बाढ़ बताया जा रहा है। राज्य में जनजीवन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कासरगोड को छोड़कर केरल के 11 जिले रेड अलर्ट पर हैं और यहां अधिक बारिश की संभावना है। एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडुक्की, पथनामथित्ता और चेंगन्नूर जिलों से शनिवार को 22 लोगों की मौत की खबर है। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है।